Breaking News

नई दिल्ली@सैम पित्रोदा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Share


नई दिल्ली, 08 मई 2024 (ए)।
हाल ही में नस्लीय टिप्पणी कर के विवादों में आने वाले सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को कांग्रेस ने तुरंत मंजूर भी कर लिया. इसके बारे में कांग्रेस के कद्दावर नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते
हुए जानकारी दी है.
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने दी। उन्होंने ङ्ग पर लिखा- पित्रौदा ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया। बुधवार सुबह ही सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। बयान देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply