Breaking News

नई दिल्ली,@भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा

Share

आज की कांग्रेस…महात्मा गांधी की कांग्रेस नहींःराधिका खेड़ा
नई दिल्ली,07 मई 2024 (ए)। कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं राधिका खेड़ा ने भाजपा का दामन धाम लिया है। खेड़ा ने दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। राधिका खेड़ा ने अपने साथ छाीसगढ़ में दुर्व्यवहार करने और साजिश रचने का आरोप लगाया था। बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने कहा कि रामभक्त होने के नाते रामलला के दर्शन करने पर कौशल्या माता की धरती पर मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया। खेड़ा ने कहा कि मुझे भाजपा सरकार, मोदी सरकार का संरक्षण नहीं मिला था। आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है।
इससे पहले राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि छाीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ रायपुर के पार्टी ऑफिस में उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की। जब उन्होंने इसके बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं को जानकारी दी, तब आरोपी नेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश तक सबको इस आपçाजनक घटना के बारे में बताया गया, लेकिन आरोपी नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हताश होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। राधिका खेड़ा ने कहा था कि घटना 30 अप्रैल की है। शाम को लगभग छह बज रहे थे। मैं पार्टी ऑफिस में कुछ काम कर रही थी। उसी समय छाीसगढ़ कांग्रेस का प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला अपने दो साथियों नितिन भंसाली और सुरेंद्र वर्मा के साथ कमरे में आया। ये दोनों लोग भी छाीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता हैं। इसके एक साथी ने कमरा पीछे से बंद कर लिया। कमरा किसने बंद किया, यह मैं नहीं देख पाई, लेकिन कमरा बंद होने की आवाज सुनते ही मैंने अपना फोन निकाल लिया और कैमरा चालू कर दिया। मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद बाहर निकलकर मैंने इस घटना की जानकारी सबको दी। लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब इस घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी ऐसे अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, मैंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला कर लिया।
बीजेपी जॉइन की डील कितने में हुई हैं ये राधिका खेड़ा बताएंःभूपेश बघेल

छाीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक राधिका खेड़ा ने जो बखेड़ा खड़ा किया वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राधिका के पार्टी बदलने पर तंज कसा है। राधिका खेड़ा के बीजेपी जॉइन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डील तो हुई है और कितने की डील हुई है ये राधिका खेड़ा बताएं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं को विलुप्त प्रजाति का बता दिया है। जिस पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मतदाताओं को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, बीजेपी के नेताओं का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही राधिका खेड़ा के साथ संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के साथ बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद सियासी गलियारे में जमकर बवाल हुआ। उसके बाद पार्टी से इस्तीफा देकर राधिका खेड़ा ने सोमवार को सुशील आनंद शुक्ला समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया था। वहीं आज राधिका भाजपा में शामिल हो गई। जिसके बाद राधिका खेड़ा पर भी कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर@आईएएस समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां अटैच

Share रायपुर,18 अप्रैल २0२6। एसीबी ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित …

Leave a Reply