Breaking News

Share

तीसरे चरण के मतदान के लिए थम गया चुनावी शोरगुल
168 प्रत्याशी हैं मैदान में
रायपुर,05 मई 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण के सात सीटों पर मतदान 7 मई को होना है। लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा में आज शाम पांच बजे के बाद चुनावी शोरगुल थम गया। अब उम्मीदवार डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के सात सीटों पर कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 142 और महिला प्रत्याशियों की संख्या 26 हैं। सातों लोकसभा सीटों की तुलना में रायपुर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बिलासपुर में भी 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।


सातों सीटों के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है। प्रदेश में कुल 15 हजार 701 मतदान केंद्र बनाए हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए 20 हजार 200 जवानों की तैनाती की गई है।


3 चरण के तहत मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 39 लाख 1 हजार 285 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 69 लाख 33 हजार 121 है। महिला मतदाताओं की संख्या 69 लाख 67 हजार 544 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 620 है। 18 से 19 आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 98 हजार 416 है।


रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल / विकास उपाध्याय
दुर्ग- विजय बघेल / राजेंद्र साहू
कोरबा- सरोज पांडेय / ज्योत्सना महंत
बिलासपुर- तोखन साहू / देवेंद्र यादव
रायगढ़- राधेश्याम राठिया / मेनका देवी सिंह
जांजगीर- कमलेश जांगड़े / शिव कुमार डहरिया
सरगुजा- चिंतामणि महाराज / शशि सिंह


Share

Check Also

बिलासपुर@हवा भरते समय फटा जेसीबी का टायर,हेल्पर की मौत

Share धमाके से 15 फीट उछलकर दूर जा गिरे,जबड़ा उखड़ा,3 घायलबिलासपुर,19 जून 2026। छत्तीसगढ़ के …

Leave a Reply