Breaking News

नई दिल्ली,@फेमस ब्यूटी क्वीन की रेस्तरां में गोली मारकर हत्या

Share


नई दिल्ली,05 मई 2024(ए)।
पूर्व मिस इमडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2022 मिस इमडोर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 23 वर्षीय लैंडी पर्रागा गोयबुरो की 28 अप्रैल को म्ेवेदो शहर के रेस्तरां में हत्या कर दी गई थी। टेलीग्राफ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक शादी में शामिल होने के लिए शहर में आई थीं। कहा जा रहा है कि गोयबुरो का ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर था, जिसकी एक साल से पहले जेल में दंगे के दौरान मौत हो गई थी।
स्थानीय मीडिया में अटकलों के बीच, पुलिस जांच कर रही है कि पर्रागा गोयबुरो की हत्या के लिए सुपारी दी होगी।
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, गोयबुरो का नाम भ्रष्टाचार की जांच में भी सामने आया था, जिसने न्यायिक अधिकारियों को संगठित अपराध से जोड़ा था। अपनी मौत से कुछ ही मिनट पहले, ब्यूटी म्ीन ने रेस्तरां में खाना खाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी।


कहा जा रहा है कि गोयबुरो ने रेस्तरां में पहुंचने के दौरान अपने फोन की लोकेशन ऑन की थी और यहीं से वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने लगीं। इसके बाद बदमाशों को उनकी
लोकेशन पता चल गई जो रेस्तरां में पहुंच गए और मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी म्ीन की हत्या कर दी।


सीसीटीवी में गोली मारने की घटना कैद हो गई है। जिसमें दिख रहा है कि रेस्तरां में बैठी गोयबुरो एक शख्स से बात करती हैं और इसी दौरान दो बंदूकधारी रेस्तरां में घुसते हैं जिनमें से एक एंट्री गेट पर खड़ा हो जाता है। दूसरा बंदूकधारी गोयबुरो की तरफ भागकर जाता है और गोली मार देता है। गोलीबारी में गोयबुरो और वह आदमी दोनों घायल हो गए, जिससे वह बात कर रही थीं। इसके बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो जाते हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply