भारत का समाज हमेशा अन्य समाजों के लोगों के लिए खुला रहा
नई दिल्ली,04 अप्रैल 2024 (ए)। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने भारत और जापान को ‘ज़ेनोफ़ोबिक’ देश कहा था. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत का समाज हमेशा अन्य समाजों के लोगों के लिए खुला रहा । मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) मुसीबत में फंसे लोगों के लिए दरवाजे खोलता है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की तुलना रूस और चीन जैसे देशों के साथ करते हुए उसे एक ‘ज़ेनोफ़ोबिक’ देश बताया था। जेनोफ़ोबिक यानी ऐसे देश, जो आप्रवासियों को अपने देश में कतई नहीं चाहते या उनसे डर का माहौल पैदा किया जाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur