Breaking News

रायपुर@जोया मिर्जा ने रचा इतिहासभारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट डॉक्‍टर

Share


रायपुर,30 अप्रैल 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली जोया मिर्जा ने इतिहास रच दिया है। जोया मिर्जा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर बन गई हैं। बता दें कि जोया इस पद पर पहुंचने वाली प्रदेश की पहली महिला हैं। उन्होंने वर्ष 2023-24 में आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज, पुणे से एमबीबीएस में डिग्री हासिल की है। अच्छे अंकों के साथ एमबीबीएस पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में यह पद प्राप्‍त हुआ है।जोया नेजम्मू में अपनी पहली पोस्टिंग ज्वाइन कर ली हैं। केपीएस भिलाई से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नीट की तैयारी करने लगीं। कोटा में कोचिंग की और लगातार तैयारी में जुटी रहीं और पुणे के आर्म्स फोर्स्ड मेडिकल कॉलेज से डिग्री पूरी की।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply