चित्रदुर्ग , 30 अप्रैल 2024 (ए)। प्रमुख लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक सत्र अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें फिर जेल भेज दिया गया है। उन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है।सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उनकी जमानत रद्द कर दी थी और उन्हें न्यायिक हिरासत में ले जाने के लिए अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। आत्मसमर्पण के बाद अधिकारियों ने साधु को हिरासत में ले लिया और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जिला जेल भेज दिया।संत के वकील प्रताप जोगी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर रही अदालत को चार महीने के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया। संत को कुछ महीनों के लिए जेल में रहना होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur