प्रतापपुर, 30 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। शासकीय भारत स्काउट गाइड प्याऊ जल व्यवस्था के तहत यात्री प्रतीक्षालय बस स्टैण्ड प्रतापपुर में शा.उ.मा.वि.करसी के स्काउट/रोवर के द्वारा विकासखण्ड सचिव प्रेमसिंधु सिंधु मिश्रा,रोवर लीडर विनय कुमार तिवारी, प्रभारी राजेश कुमार तिर्की के उपस्थिति में यात्रियो को गुड के साथ पानी पिला कर तपती धूप मे प्यास बुझाया गया। इस पुनित कार्य में प्रतापपुर राजघराना होटल के संचालक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा है आज उनके द्वारा गुड की व्यवस्था किया गया था तथा ऐसे नेक कार्यो के लिए हमेशा समर्पित रहते रहते है। जहां हजारों की संख्या में यात्री प्रतीक्षालय में लोगों ने जल एवं गुड का आनंद लिया जो सराहनीय है। साथ में ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों व यात्रियों के लिए काफी धूप भारी गर्मी में सराहनीय पहल रहा वही लगातार भारत स्काउट गाइड के द्वारा हर जगह पर याव जल के साथ में सेवा दे रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur