Breaking News

दंतेवाड़ा@नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य का परिवार वालों के सामने ही गला रेता दिया

Share


दंतेवाड़ा,27 अप्रैल 2024 (ए)।
कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य की नक्सलियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना दंतेवाड़ा की है जहां पर जोगा पोडिय़ाम की हत्या की वहां से 500 मीटर की दूर पर सीएएफ का कैंप है।
मिली जानकारी के अनुसार दस साल पहले नक्सलियों ने जोगा के बेटे को जिंदा जला दिया था। यह घटना अरनपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। बताया जा रहा है कि पोडिय़ाम अपने परिवार के साथ थे और आधी रात में करीब 10 से 12 नक्सली उनके घर पहुंचे और पोडिय़ाम को घर से बाहर लाया परिवार वाले भी घर से बाहर निकल गए।
नक्सलियों की क्रूरता इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने परिवार वालों के सामने ही पोडिय़ाम का गला रेत दिया और नक्सली जंगल में भाग गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply