Breaking News

नई दिल्ली@सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में ईडी के हलफनामे का दिया जवाब

Share


नई दिल्ली,27 अप्रैल 2024 (ए)।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय के हलफनामे का जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले उन्हें जिस तरीके से गिरफ्तार किया गया, वह तरीका ईडी की मनमानी के बारे में बहुत कुछ बताता है।
सुप्रीम कोर्ट में ईडी के हलफनामे का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें मनमाने तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं हैं कि आम आदमी पार्टी ने दक्षिण के किसी समूह से रिश्वत ली है।
सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल ने क्या कहा ?
शीर्ष अदालत में जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का कोई सबूत मौजूद नहीं है कि आम आदमी पार्टी ने दक्षिण के किसी समूह से फंड या रिश्वत ली हो। उन्होंने आगे कहा कि गोवा के चुनाव अभियान में इस धन का उपयोग करना दूर की बात है।अरविंद केजरीवाल ने अपने हलफनामे में लिखा है कि आम आदमी पार्टी के पास एक भी रुपया नहीं आया और उन पर बिना किसी ठोस सबूत के आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली के सीएम ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप आधारहीन हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply