Breaking News

नई दिल्ली@आठ सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Share


नई दिल्ली,26 अप्रैल 2024 (ए)
। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने हरियाणा की आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। रोहतक से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को टिकट दिया गया है।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा सिरसा से चुनाव लड़ेंगी। कुमारी शैलजा पहले अंबाला से चुनाव लड़ती रही हैं। सिरसा में शैलजा का मुकाबला बीजेपी के अशोक तंवर से होगा। कांग्रेस ने हिसार से जयप्रकाश और भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। अंबाला से वरूण चौधरी को टिकट मिली है। सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। करनाल से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कांग्रेस ने दिव्यांशु बुद्धिराजा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं गुड़गांव लोकसभा सीट पर अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply