Breaking News

सूरजपुर@भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार पहुंचे सूरजपुर

Share

सूरजपुर, 22 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार लोकसभा निर्वाचन की तैयारी का जायजा लेने के लिए आज सूरजपुर पहुंचे थे।जहां उन्होंने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे व उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पैकरा की उपस्थिति में आईआईटी पर्री में स्थित, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों से परिसर में सीसीटीवी फुटेज व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लीह इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन कार्यालय कक्ष, निर्वाचन प्रपत्र स्ट्रांग रूम, ई वी एम जीपीएस ट्रैकिंग कंट्रोल रूम,मॉक पोल एरिया, ईवीएम व सामग्री वितरण स्थल और पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के समय तत्पर रहने के निर्देश दिए, इसके साथ ही किसी भी तरह के संदेह या समस्या की स्थिति पर इसकी सूचना उ‘च अधिकारियों को देने की बात कही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply