गांधीनगर,19 अप्रैल 2024 (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शाह इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं। अमित शाह ने अपराह्न ठीक 12 बजकर 39 मिनट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस समय को ‘विजय मुहूर्त’ माना जाता है। उन्होंने जब यहां गांधीनगर जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा, उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ थे। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur