युवती के मुंह में लाल मिर्च पाउडर भरकर फेवीक्विक से चिपका दिया होंठ
भोपाल,19 अप्रैल 2024 (ए)। मध्य प्रदेश के गुना में एक मकान हड़पने के लिए दरिंदगी की हदें पार करने का एक खौफनाक मामला सामने आया है। इस मामले में अयान पठान नामक युवक ने लड़की की पहले जमकर पिटाई की फिर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। पठान की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी फिर उसने मुंह में लाल मिर्च पाउडर भरकर होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए। पीडि़ता इस समय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। युवती के पिता का देहान्त हो चुका है। पैतृक मकान है जिसकी रजिस्ट्री माँ के नाम है। पीçड़ता ने बताया कि आरोपी अयान उसका पडौसी है। अयान पठान की नजर पीçड़ता के पैतृक निवास पर थी। अयान चाहता था कि युवती उसके मकान की रजिस्ट्री अयान के नाम करा दे। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, आंखों में मिर्ची उड़ेल दी गई। युवती और अयान काफी समय से संपर्क में थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur