Breaking News

कोरबा@कलेक्ट्रेट के सामने रक्तरंजित एवं बेहोशी की हालत में मिली युवती, अचानक अस्पताल से हुई फरार

Share

कोरबा,18 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। जिला कलेक्टोरेट परिसर के सामने सुबह एक युवती रक्तरंजित अवस्था में बेहोशी की हालत में पाई गई। युवती कौन है और कहां की रहने वाली है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। लोगों की नजर जब उस युवती पर पड़ी तब उसे मरा हुआ समझकर पुलिस को अवगत कराया गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उठाया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शराब के नशे में होने के कारण युवती अस्पताल से फरार हो गई। लेकिन हैरत की बात तो यह है,कि इस मामले को लेकर न तो अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया और न ही पुलिस ने। बताया जा रहा है,कि युवती पर किसी ने हमला किया था जिसके बाद वह कलेक्टोरेट के बाहर पड़ी हुई मिली थी ।


Share

Check Also

जगदलपुर@बस्तर में पत्रकारों का हल्लाबोल : सुरक्षा कानून लागू करो,बिना जांच पत्रकारों पर एफआईआर बंद हो,सीएम को सौंपा ज्ञापन

Share जगदलपुर,16 जून 2026। पत्रकारों पर बिना जांच सीधे एफआईआर दर्ज होने से नाराज बस्तर …

Leave a Reply