रीवा,12 अप्रैल 2024 (ए)। रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में 6 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। घटना जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव की है जहां 6 साल का लड़का मयंक खेलते समय 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है। रेस्क्यू के लिए फिलहाल जेसीबी की मदद से ली जा रही है। करीब शाम 4 बजे बच्चा बोरवेल में गिरा। घटना रीवा जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर की है। स्थानीय प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। फिलहाल स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है। मध्यप्रदेश में फिर से मौसम के बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में एक 6 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया है। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और उन्होंने बचाव कार्य पर नजर बना रखी है। जानकारों के अनुसार बच्चे का नाम मयंक बताया जा रहा है। ये बच्चा लगभग 60 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया। बच्चे के रेस्क्यू के लिए बोरवेल के आस पास गड्ढा किया गया। वहीं रीवा से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur