Breaking News

चंडीगढ़@स्कूल बस दुर्घटना के बाद सख्त पंजाब सरकार

Share


चंडीगढ़,12 अप्रैल 2024 (ए)।
हरियाणा में स्कूल बस दुर्घटना में 6 बच्चों की मौत पर पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। घटना के बाद आयोग ने राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसएसपी को स्कूल बसों की जांच करने का आदेश दिया है।साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में पूरी सुरक्षा व्यवस्था हो। जहां भी कमियां पाई जाएं उन वाहनों को जब्त कर लिया जाए। बच्चों की जिंदगी से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। यह सारी कार्रवाई 20 दिन के भीतर करने का आदेश दिया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अल्ट्रा लाइट होवित्जर ने सटीक फायर पावर दिखाई…

Share नई दिल्ली,20 सितम्बर २०२६। भारत और अमेरिका के बीच उत्तराखंड के औली और राजस्थान …

Leave a Reply