Breaking News

सुकमा @ 120 स्पाइक होल्स बरामद

Share


सुकमा में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को मिली सफलता


सुकमा 29 दिसंबर 2021 (ए)। नक्सलियों का मंसूबा एक बार फिर नाकाम हो गया है. जवानों को सर्चिंग ऑपरेशन में 120 स्पाइक होल मिले हैं. सुकमा पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में करीगुंडम गांव के पास 120 स्पाइक होल्स बरामद किए हैं. नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से गड्ढे में स्पाइक लगाया गया था. नक्सल के कोर एरिया करीगुंडम में सुरक्षाबलों द्वारा नया कैंप स्थापित किया गया है. लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है.


Share

Check Also

दंतेवाड़ा@दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बड़ी मजबूती, 400 ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामन

Share दंतेवाड़ा 11 जून 2026। बस्तर अंचल के जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई …

Leave a Reply