मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
प्रतापपुर,09 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। प्रतापपुर (सूरजपुर)। मंगलवार की शाम प्रतापपुर थाना अंतर्गत प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग में स्थित चिटकाबहरा में पेट्रोलियम पदार्थ लेकर जा रहे एक टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद टैंकर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलट जाने से उसमें लोड पेट्रोलियम पदार्थ भी बहकर सड़क पर फैल गया। जानकारी के अनुसार टैंकर क्रमांक सीजी 07 सीजी 4583 रायपुर की ओर से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर बलरामपुर जिले के ओदारी गांव में स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित चिटकाबहरा पुल के पास पहुंचा तो उसके आगे-आगे जा रही एक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीई 1989 को पीछे से जोरदार टक्कर मारते दी। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार टैंकर के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर नष्ट हो गई। वहीं मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद टैंकर भी अनियंत्रित होकर पुल के पास पलट गया। टैंकर के पलट जाने से उसमें लोड पेट्रोलियम पदार्थ भी बहकर सड़क पर फैल गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur