Breaking News

बीजापुर,@बीजापुर में मुठभेड़ में माओवादी प्लाटून कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर

Share


सुरक्षा बलों और तेलंगाना ग्रे-हाउंड के ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली सफलता
बीजापुर,07 अप्रैल 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के बस्तर में उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर के नंबी व डोलीगुट्टा की पहाडç¸यों व जंगल में नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने 25 लाख के इनामी समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से तीन शव और एक लाइट मशीन गन, एक एके 47 आदि मिले हैं।एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए नक्सलियों में प्लाटून नंबर 2 का कमांडर 25 लाख का इनामी सागर भी है। तेलंगाना की ग्रे-हाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस बल के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर सूचना के आधार पर दोनों राज्य की ओर से संयुक्त अभियान पर सुरक्षा बल को भेजा गया था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मॉर्निंग वॉक से घर आकर शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला में रहने वाले शिक्षक ने …

Leave a Reply