प्रतापपुर,05 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। प्रतापपुर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह दलबल सहित लगातार प्रतापपुर क्षेत्र में घटना दुर्घटना को देखते हुए लोगों के शिकायत के बाद में प्रतापपुर पुलिस ने लगातार तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक मोटरसाइकिल सहित तेज रफ्तार ट्रैकों पर शिकंजा पुलिस ने कसना शुरू कर दिया है तथा पुलिस द्वारा तेज वहां ना चलने सहित मंडी में ले जाने वाले पिकअप वाहनों पर शिकंजा करते हुए चालानी कार्यवाही प्रारंभ कर दिए हैं व तेज रफ्तार वाहन भागकर ले जाने पर समझाइए के साथ में सख्त हिदायत भी दी गई है आचार संहिता सहित जांच करवाई निरंतर जारी है। तथा वाहनों में लगे हुए एक्स्ट्रा लाइट जो एक्सीडेंट का कारण बनते हैं पुलिस के द्वारा उसको भी निकलवाया गया जिसके लाइट के वजह से वाहनों में दुर्घटना सहित जान माल की हानि हो रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि 6 तेज रफ्तार वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई है। तथा निरंतर इस तरह की कार्यवाही प्रारंभ रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur