Breaking News

प्रतापपुर,@प्रतापपुर क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने ग्राम पंचायत बरोल, पहिया, डूमरकोली,मानी,लोल की, सरहरी में पहुंच कर लोगों से की भेंट मुलाकात

Share


प्रतापपुर,05 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। प्रतापपुर क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने ग्राम पंचायत बरोल, पहिया ,डूमरकोली ,मानी , लोल की, सरहरी, में पहुंच कर लोगों से भेंट मुलाकात करते हुए समस्या से अवगत हुई, क्षेत्रीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए, तथा जोरदार पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत अभिनंदन किया। क्षेत्र के दौर में निकली शकुंतला सिंह पोर्ते में लोगों से रूबरू होते हुए लोगों के समस्या के बारे में जाना लोगों ने बिजली, सड़क, पानी सहित, नाली निर्माण सहित कई विकास कार्यों का मांग किया जिस पर विधायक शकुंतला सिंह ने तत्काल रूप से लोगों के बीच समस्या सुनकर जल्द से जल्द बिजली के व्यवस्था दुरुस्त करने को अधिकारियों को फोन किया, तथा संबंधित सभी कार्यों का अवलोकन करते हुए कार्य को जल्द करने की बात कहें अपने उद्बोधन में शकुंतला सिंह ने कहा कि आप लोगों ने मुझे चुनकर विधानसभा में बैठाया है मैं आप लोगों के समस्या के लिए हमेशा निष्ठा और आप लोगों के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी उक्त उद्बोधन के साथ में जोरदार तालिया से अभिनंदन किया गया और सभी पंचायत के लोग अपने क्षेत्रीय विधायक को अपने बीच पाकर गदगद हो गए। जहां स्थानीय लोगों ने स्वागत किया वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने भी पुष्प वर्षा कर विधायक का स्वागत किए इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, प्रफुल्ल गुप्ता,युवा भाजपा नेता अंकुर जायसवाल,विनोद जायसवाल,वासु देव मांझी,विक्रम नामदेव,विक्रम प्रताप सिंह,आकाश मिाल,विश्वजीत सोनी,विजेंद्र कश्यप, जुल्फिकार कादरी, विश्वजीत सोनी,सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन सहित सरपंच ग्राम पंच उपस्थित थे।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply