Breaking News

नई दिल्ली@जेल से मनीष सिसोदिया ने अपने समर्थकों को लिखी चिट्ठी…कहा-जल्द बाहर आऊंगा

Share


नई दिल्ली,05 अप्रैल 2024 (ए)।
दिल्ली आबकारी नीति मामले में सलाखों के पीछे बंद आप नेता मनीष सिसोदिया ने जेल से चिट्ठी लिखी है। उन्होंने यह चिट्ठी ऐसे समय में लिखी है, जब मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में आप का बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल जारी है।
सिसोदिया ने जेल से लिखी अपनी चिट्ठी में एक या दो नहीं, बल्कि अनेकों मुद्दों का जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने जल्द ही जेल से बाहर आने का भी भरोसा अपने समर्थकों को दिया है।
सिसोदिया ने चिठ्ठी में लिखा है, जल्द ही बाहर मिलेंगे। शिक्षा क्रांति जिंदाबाद। पिछले एक साल में मुझे आप सभी की याद आई। सब ने बहुत ईमानदारी से काम किया है। जैसे आजादी के समय सबने लड़ाई लड़ी, वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं। अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ। वैसे ही एक दिन हर बच्चे को सही और अच्छी शिक्षा मिलेगी।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply