Breaking News

धर्मशाला@कांग्रेस के विधायक ने सीएम सुक्खू को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

Share

धर्मशाला,05 अप्रैल 2024, (ए)। हिमाचल प्रदेश के ष्टरू सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस के धर्मशाला से बागी एवं पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने पांच करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। पांच पेज का ये नोटिस सुधीर शर्मा के वकील की ओर से मुख्यमंत्री को भेजा गया है।इस नोटिस के मुताबिक सीएम सुक्खू ने अपने भाषणों में बार-बार सुधीर शर्मा पर कीचड़ उछाला है। कई अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे उनकी मानहानि हुई है। नोटिस के मुताबिक सीएम सुक्खू ने सुधीर शर्मा पर कई झूठे आरोप और गलत टिप्पणियां की हैं। मुख्यमंत्री के बयान बकायदा अखबार और टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक में प्रकाशित और प्रसारित हुए हैं। जिससे सुधीर शर्मा की छवि, प्रतिष्ठा और मान की हानि हुई है। इसलिये इसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री को 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply