Breaking News

सुरजपुर,@भ्रष्टाचार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही,तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Share

सुरजपुर,04 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। एंटी करप्शन यूरो (एसीबी) की टीम ने 3000 रुपये की रिश्वत लेते सूरजपुर जिले के पटवारी रामगोपाल साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फौती नामांतरण के लिए आरोपित पटवारी ने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। 2000 रुपये तत्काल उसने नकद ले लिए थे। गुरुवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर में घूसखोर पटवारी 3000 की रिश्वत ले रहा था। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से एंटी करप्शन यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
एंटीकरप्शन के अधिकारियों के अनुसार प्रार्थी सुनील कुमार सिंह, पिता स्व0 दशस्थ, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गोविंदपुर तहसील रामानुजनगर, जिला सूरजपुर छ0ग0 के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन यूरो, अम्बिकापुर के समक्ष आशय का एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है कि प्रार्थी की पैतृक भूमि है जिसका खसरा नंबर 1912, 2350, 2392, 2445, 2465, 2469 कुल रकबा 0.810 हे0 है। उक्त भूमि उसके पिताजी स्व0 दशरथ व माता स्व0 श्रीमती देवचरनी के नाम से दर्ज है। चूंकि प्रार्थी के पिताजी स्व0 दशरथ का देहांत दिनांक 26.10.2022 एवं माताजी का देहांत 30.01.2017 को हो चुका है। प्रार्थी के पिताजी के देहांत उपरांत जब प्रार्थी हल्का पटवारी नंबर-02 रामगोपाल साहू के पास पैतृक भूमि में फौती चढ़ाकर प्रार्थी का नाम राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त कराने हेतु गया तब उनके द्वारा फौती चढ़ाकर प्रार्थी का नाम रिकार्ड में दुरूस्त करने करने के के एवज में 05 से 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई और कहा गया कि पैसे तो देना ही पड़ेगा पैसे दोगे तभी तुम्हारा पैतृक भूमि का रिकार्ड दुरूस्त होगा। जो कि प्रार्थी सुनील कुमार सिंह ग्राम गोविंदपुर के हल्का पटवारी नंबर 02 रामगोपाल साहू को रिश्वत के रूप में पैसे नहीं देना चाहता था बल्की उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।
प्रार्थी का शिकायत सत्यापन कराया गया जिसमें प्रार्थी सुनील कुमार सिंह के द्वारा पटवारी रामगोपाल साहू से मिलकर अपने कार्य के संबंध में बातचीत करने के पश्चात रिश्वत रकम के संबंध में बातचीत किया जिसपर आरोपी पटवारी रामगोपाल साहू के द्वारा कहा गया कि आपका कार्य करने के लिये 5000 रुपये देना पड़ेगा यदी पैसा नहीं दोगे तो कार्य नहीं करूंगा जिसपर प्रार्थी के द्वारा तत्काल 2000/रुपये दे दिया गया एवं शेष रिश्वत की रकम 3000/ रुपये बाद में देने की बात कही जिसपर आरोपी पटवारी रामगोपाल साहू के द्वारा बोला गया कि जबतक शेष रकम 3000/ रुपये नहीं दोगे तब तक आगे की कार्यवाही नहीं करूंगा। इस प्रकार आरोपी पटवारी रामगोपाल साहू के द्वारा 5000 रुपये मांग किये जाने की पुष्टि हुई तथा 2000 रुपये तत्काल लेकर शेष राशि 3000/ रुपये की मांग की जा रही थी।
शिकायत सत्यापन होने पर आज दिनांक 04.04.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी पटवारी रामगोपाल साहू, पटवारी प0ह0नं- 17 तेलईमुड़ा एवं प्रभारी पटवारी, प0ह0नं0-02 ग्राम गोविंदपुर, तहसील रामानुजनगर, जिला सूरजपुर (छ0ग0) को प्रार्थी सुनील कुमार सिंह से 3000/ रुपये रिश्वत लेते हुए भारतीय स्टेट बैंक सूरजपुर के प्रांगण में रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा- 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988. (यथा संशोधन 2018) के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।


Share

Check Also

खड़गवां@ जल जीवन मिशन या ‘जल इंतजार मिशन’?

Share दो साल से अधूरी पानी टंकी बनी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए खतराकरोड़ों …

Leave a Reply