नई दिल्ली, 02 अप्रैल 2024 (ए)। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आज बड़ा दावा किया है।आप मंत्री आतिशी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके एक करीबी रिश्तेदार के जरिए पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया है। उन्होंने दावा किया कि वे चाहते हैं कि मैं बीजेपी में शामिल हो जाऊं, वरना मुझे एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा
दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है, मुझसे यह कहा गया कि या तो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाऊं, अपना राजनीतिक भविष्य बचा लूं, अपना राजनीतिक भविष्य बढ़ा लूं और अगर बीजेपी में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में श्वष्ठ द्वारा मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कुल चार लोग किये जायेंगे गिरफ्तार
आप नेता आतिशी ने पत्रकारों से बातचीत में आगे दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले आने वाले दो महीनों में वे 4 और आप नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे। आतिशी ने कहा कि उनके एक करीबी व्यक्ति ने कहा था कि उन्हें बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए या एक महीने के भीतर श्वष्ठ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur