कड़ी सुरक्षा के बीच शव गाजीपुर रवाना; आज होगा सुपुर्द-ए-खाक
बांदा,29 मार्च 2024 (ए)। माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का शव पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा से उसके पैतृक जिले गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि मुख्तार के शव की पोस्टपार्टम कार्रवाई पांच चिकित्सकों के पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ लगभग दो घंटे में पूरी की। पोस्टमॉर्टम की प्राइमरी रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।
इससे पहले मुख्तार अंसारी का पुत्र उमर अंसारी , दो भतीजों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने में शामिल रहे। जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्तार का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके पुत्र उमर अंसारी के सुपुर्द किया गया और शव को लगभग 26 वाहनों के साथ पूर्व में तय मार्गो से उसके पैतृक स्थल गाजीपुर जिले के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ रवाना किया गया। यहां शनिवार को काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur