पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली ,28 मार्च 2024 (ए)। होली के आसपास दो लड़कियों के कई वीडियो वायरल हुए। ये वीडियो आपत्तिजनक थे और इन्हें सार्वजनिक स्थलों पर शूट किया गया था। सभी वीडियो में लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगाती हुई दिखीं। कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो में शूट किया गया था तो कोई चलती हुई स्कूटी पर। इस मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए दोनों रीलबाज लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों के नाम प्रीति और विनीता हैं और इनका साथी पीयूष भी पकड़ा गया है।वही, विनीता ने 33 हजार रुपये के चालान पर कहा, मैं सबसे माफी मांगना चाहती हूं. मैं इतना पैसा नहीं भर सकती। होली की खुशी में हमने वीडियो बना दिया. मेरे में टैलेंट है तो वीडियो बना लिया। इन लड़कियों का स्कूटी पर अश्लील तरीके से होली खेलने का वीडियो होली के दिन वायरल हुआ था। इसमें दिखाई दे रहा था कि लड़का पीयूष स्कूटी चला रहा है, जबकि दोनों लड़कियां पीछे बैठकर एक-दूसरे को अश्लील तरीके से कलर लगा रही हैं. इस दौरान वो फूहड़ तरीके से एक्टिंग भी कर रही हैं। कोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिली है, जिसके चलते वह अब पुलिस हिरासत में हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur