Breaking News

नई दिल्ली/हिंगोली@महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके

Share


10 मिनट के अंतराल में दो बार कांपी धरती
नई दिल्ली/हिंगोली,21 मार्च 2024(ए)। महाराष्ट्र के हिंगोली में गुरुवार सुबह एक के बाद एक दो बड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 10 मिनट के अंतराल में एक के बाद एक झटके दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार हिंगोली में भूकंप का पहला झटका सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। वहीं दूसरा झटका सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर महसूस हुआ। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज हुई।
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार कम वेग का भूकंप था। इसके कारण कहीं से भी प्रदेश में कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां पश्चिम कामेंग में आधी रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसकी रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply