सूरजपुर 17 मार्च 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी जोड़े का शव मिलने से सनसनी मच गई है। प्रेमी की लाश पेड़ से लटके फंदे पर मिली, वहीं प्रेमिका का शव गड्ढे में पड़ा मिला। युवती के गले में रेतने का निशान था। साथ ही मौके से पुलिस को खून से सने दो लेड भी मिले है। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपी प्रेमी ने पहले प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कि, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
तय हुआ था युवती का रिश्ता
जानकारी के मुताबिक,घटना सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुमदा रेलवे फाटक की है। शनिवार की दोपहर को दोनों का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर युवती की पहचान कुम्दा बस्ती निवासी पूजा देवांगन 23 वर्ष और युवक की शिनाख्त गोपीपुर तेपरा निवासी शिवम पनिक 26 वर्ष के रूप में की गई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार से ही दोनों घर से निकले हुए थे। युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता अम्बिकापुर के एक युवक से तय किया था। कुछ दिनों में शादी भी होने वाली थी। इससे पहले ही दोनों प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली।
परिजन थे नाख़ुश
पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि प्रेमी जोड़े शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की और लड़के के परिजन दोनों इस रिश्ते से नाखुश थे। इसी गम में दोनों ने घर से भागकर सुनसान जगह में आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले में पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रहे है। साथ ही घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur