Breaking News

रायपुर @चीफ इलेक्शन आफिसर रीना बाबाकंगाले ने ली पुलिस अधीक्षकों की बैठक

Share


रायपुर 15 मार्च 2024(ए)।
लोकसभा चुनाव की घोषणा में अब देरी की कोई गुंजाइश नजर आ रही है, दो आयुक्तों की नियुक्ति हो गई है। इधर लोकसभा चुनाव में लॉ एंड आर्डर के संबंध में चीफ इलेक्शन आफिसर रीना बाबा कंगाले ने आज छत्तीसगढ़ के सभी पुलिस अधीक्षकों को रायपुर बुलाया है। न्यू सर्किट हाउस में एसपी की मीटिंग आज सुबह दस बजे से प्रारंभ हो गई है। सिर्फ नक्सल जिलों के एडिशनल एसपी आए हैं। बाकी सभी जिलों के एसपी कल रात ही रायपुर पहुंच गए थे।लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो-एक दिन में कभी भी चुनाव का ऐलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि 17 मार्च याने रविवार को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि आज और कल चुनाव आयोग में कुछ अहम बैठकें रखी गई है। वरना आजकल में कभी भी घोषणा हो जाती।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply