Breaking News

दुर्ग-रायपुर@कुख्यात डकैत चंदन सिंह गिरफ्तार

Share


दुर्ग-रायपुर,12 मार्च 2024 (ए)। बिहार में कई गंभीर और संगीन अपराधों को अंजाम देने के बाद कुख्यात डकैत चंदन सिंह दुर्ग में एक किराए के मकान में छिपकर रहता था। आधी रात को पहुंची बिहार पुलिस ने दुर्ग पहुुंचकर मोहननगर थाना पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया।सूत्रों ने बताया कि दुर्ग पुलिस लगातार वारंटियों /अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला रही है। कुख्यात आरोपी चंदन सिंह की तलाश बिहार पुलिस कर रही थी और उसे तलाशते हुए बिहार एसटीएफ को टीम रविवार शाम दुर्ग पहुंची थी। इसके बाद दुर्ग पुलिस से संपर्क किया। जिस पर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने डीएसपी आकांक्षा पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इसके बाद आधी रात 12.30 बजे हरि नगर के एक मकान में दबिश दी गई। वहां से पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह को धरदबोचा। जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले चंदन सिंह पर दरौदा एमएच नगर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें मुख्य रूप से उसके वर्ष 2014, 2017 में हत्या का मामला है। वर्तमान में आरोपी चंदन सिंह पर छपरा के किसी कांट्रेक्टर से रंगदारी मांगने का आरोप है। बताया जाता है कि कुख्यात आरोपी चंदन सिंह के खिलाफ बिहार में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट डकैती ,एक्सटॉर्शन जैसे गंभीर मामले शामिल है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply