रायपुर/दिल्ली,10 मार्च, 2024 (ए)। 11 मार्च को शाम 6 बजे बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रखी गई। जिसमें बीजेपी कल लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 150 सीटों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। जिसमें राजस्थान की होल्ड 10 सीटों में भी कुछ सीटें शामिल हो सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में बीजेपी जेडीएस को 3 सीटें दे सकती है। वहीं हरियाणा में बीजेपी अकेले सभी 10 सीटों पर लड़ सकती है।
महाराष्ट्र कोर कमिटी की बैठक में सीटों को लेकर चर्चा हुई। उत्तरी मुंबई सीट से पीयूष गोयल चुनाव लड़ सकते हैं। ओडिशा कोर ग्रुप की बैठक में धर्मेंद्र प्रधान संभालपुर और संबित पात्रा के पुरी से चुनाव लड़ने पर चर्चा की गई। इसके अलावा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथि श्रीनिवास कन्याकुमारी से लड़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में लगभग दर्जन भर सीटों पर परिवर्तन की संभावना है। हालांकि आज भी कुछ राज्यों की कोर कमिटी की बैठक हो सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur