Breaking News

सूरजपुर@बाइक व कार में जबरदस्त भिड़ंत,दुर्घटना में दो युवकों की मौत,बाइक में लगी आग

Share

सूरजपुर,10 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के साधुराम सेवा कुंज के सामने शनिवार की देर रात कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई। वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सूरजपुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जितेन्द्र राजवाड़े कोरिया जिला के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरगुड़ा का रहने वाला था। वह शनिवार को अपने दोस्त लेखन राजवाड़े के साथ बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएम 8622 से अपने जीजा के घर सूरजपुर जिले के ग्राम तिलसिंवा गया था। यहां से दोनों खाना पीना खाकर रात को वापस घर जा रहे थे। साथ में दूसरी बाइक में जितेन्द्र का जीजा रूपसाय भी था। साधुराम सेवा कुंज के पास पहुंचे ही थे की सामने से सूरजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 29 एफ 5485 से जितेन्द्र की बाइक की टक्कर हो गई। बाइक खेलन राजवाड़े चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक में आग लग गई। वहीं दुर्घटना में जितेन्द्र व खेलन दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीछे से आ रहे जितेन्द्र के जीजा ने दोनों को किसी तरह इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल पहुंचवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply