रेस्क्यू में जुटी सेना-दमकल की टीम,
धरने पर बैठे जीतू पटवारी
भोपाल में मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग
मंत्रालय भवन में लगी आग हुई बेकाबू।
सीएम मोहन यादव ने दिया जांच का आदेश।
नई दिल्ली,09 मार्च 2024(ए)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) में लगी आग बढ़ती ही जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए भारतीय सेना को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के 45 से अधिक कमरों तक आग पहुंच गई है। फायर विभाग और सेना की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ये आग बिल्डिंग के दूसरे कमरों तक फैल रही है।
शनिवार सुबह मंत्रालय वल्लभ भवन में आग लग गई। ये आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जो थोड़ी देर में ही पूरे भवन में फैल गई। ये आग गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी थीआग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur