Breaking News

देहरादून@10 मई को खुलेंगे बाबा केदार धाम के कपाट

Share


देहरादून,08 मार्च 2024 (ए)।
उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख आ गई है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर तिथि घोषित की गई है। 10 मई को बाबा केदार के कपाट खुल जाएंगे. सुबह 7 बजे से कपाट खुलने पर श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने दी है। बता दें कि बर्फबारी की वजह से केदारनाथ के कपाट साल में 6 महीने बंद रहते हैं। मंदिर समिति ने बताया कि भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया 6 मई से शुरू हो जाएगी।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply