Breaking News

रायपुर,@भाजपा नेता पत्रकारों के साथ हुए अन्याय की जांच की मांग

Share


रायपुर,07 मार्च 2024 (ए)।
भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर कांग्रेस के शासनकाल में हुए पत्रकारों के साथ अन्याय की जांच करने हेतु पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल में पिछले 5 वर्ष अभिव्यक्ति की आजादी की दृष्टि से भयावह रहे हैं। पत्रकारों की प्रताड़ना, महज समाचार प्रसारित/प्रकाशित करने में कारण उन पर लगाये जाते झूठे मुकदमों आदि ने नागरिक के मौलिक अधिकार पर गंभीर कुठाराघात किया। अनेक ऐसे पत्रकार हैं जो नाहक मुकदमों आदि का सामना कर रहे हैं।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply