Breaking News

रायपुर,@पहली बार 5 नक्सल कैंप में एडिशनल एसपी की पोस्टिंग

Share


रायपुर,07 मार्च 2024 (ए)
। बुधवार शाम को गृह विभाग ने एडिशनल एसपी की जंबो ट्रांसफर लिस्ट निकाली है। प्रदेश के 76 एडिश नल एसपी का तबादला किया गया है। इनमें तीन अफसर वे हैं जो पिछली सरकार में परिवहन विभाग को सेवाएं दे रहे थे। इस लिस्ट में कई पोस्टिंग ऐसी की गई है, जो पहली बार है। इसमें सबसे हैरान करने वाले वे 5 नाम हैं, जिन्हें नक्सलियों से सीधी लड़ाई के लिए बनाए कैंप में पोस्टिंग दी गई है। इसका मतलब यह है कि इन्हें कैंप में ही रहना होगा। इन पांच अफसरों को भूपेश सरकार का बेहद करीबी अफसर मानकर पोस्टिंग की गई है। इनमें से एक अफसर बीते 5 सालों से परिवहन विभाग को सेवाएं दे रहे थे। इनकी सेवाएं गृह विभाग को वापस देते हुए सीधे कैंप की जिम्मेदारी दी गई है। इन पांचों के अलावा कई अफसरों को कैंप में तो नहीं भेजा गया, लेकिन नक्सल क्षेत्रों में ऑपरेशन और अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply