Breaking News

रायपुर@अरुण सिंह चौहान ने थामा बीजेपी का दामन

Share


रायपुर,04 मार्च 2024 (ए)।
बिलासपुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी इस्तीफा दे दिया है। वह कांग्रेस के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इस्तीफा देने के बाद अब उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। बता दे कि बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर इस वक्त अरुण सिंह चौहान काबिज है। जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष का निर्वाचन दलीय आधार पर नही होता पर अरुण सिंह चौहान कांग्रेस के समर्थन से पहले जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए फिर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। वे विधानसभा चुनाव में कोटा विधानसभा से दावेदारी भी कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें थीं। आज उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया है। एन लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।


Share

Check Also

बलरामपुर@हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

Share बलरामपुर,09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला …

Leave a Reply