Breaking News

ग्रेटर नोएडा,@मॉल की छत से गिरी ग्रिल,2 लोगों की मौत

Share


ग्रेटर नोएडा,03 मार्च 2024 (ए)
ग्रेटर नोएडा से बड़ी हादसे की खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में हादसा मॉल में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में लिफ्ट से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मौके पुलिस मौजूद हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत स्थित अस्पताल से थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि ब्लू स्मयर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रख्र गिरने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिसमें हरेंद्र भाटी पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उम्र 35 वर्ष व शकील पुत्र छोटे खान निवासी केला खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उम्र 35 वर्ष के शव का पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। मौके पर उच्चाधिकारी व पुलिस बल मौजूद है, अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply