Breaking News

जामनगर@अनंत अंबानी की बेशकीमतीघड़ी के दीवाने हुए मार्क जुकरबर्ग

Share

जामनगर,03 मार्च 2024 (ए)। देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले प्री-वेडिंग समारोह चल रहा है। इस समारोह ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा हुआ है। इस समारोह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें मार्क जुकरबर्ग अनंत अंबानी की हाथ की घड़ी देखकर हैरान हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मार्क जुकरबर्ग और अनंत अंबानी बातचीत कर रहे हैं. वहां पर मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान जुकरबर्ग समेत कई और भी लोग खड़े हैं. तभी जुकरबर्ग की नजरें अनंत की कलाई में बंधी घड़ी पर जाती है, फिर सब उस घड़ी के बारे में ही चर्चा करने लगते हैं। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी ने जो घड़ी पहनी है, वह रिचहार्ड माईल की है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 14 करोड़ रुपये है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब अनंत अंबानी ने इतनी कीमती घड़ी पहनी हो।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply