Breaking News

नई दिल्ली@किसी की कटी टिकट तो किसी ने चुनाव लड़ने से ही किया मना

Share


नई दिल्ली,03 मार्च 2024 (ए)।
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। भाजपा ने कुल 195 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कई दिग्गज नेताओं की टिकट ही काट दी गई. तो किसी को टिकट दी गई फिर भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। जिसने भाजपा को चुनाव लड़ने से मना किया वे और कोई नहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह हैं। अब पवन सिंह के बाद पीएम मोदी को और गृहमंत्री शाह को एक और झटका लगा है। ये झटका किसी और ने नहीं बल्कि उनके गृहराज्य के पूर्व डिप्टी सीएम ने ही दिया है।गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने सोशल मीडिया प्लेफार्म पर पोस्ट कर बताया कि लोकसभा सीट चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी को वापस लेने का ऐलान किया है। 2021 में जब गुजरात में बीजेपी ने नो रिपीट थ्योरी लागू की थी, तब नितिन पटेल मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के डिप्टी थे।बीजेपी ने इसके बाद नितिन पटेल को विधानसभा चुनावों में भी टिकट नहीं दिया था।,


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply