Breaking News

पटना@लालू यादव का बड़ा हमला

Share


पटना,03 मार्च 2024 (ए)।
बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की बड़ी रैली चल रही है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव यहां सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आप हिंदू भी नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया और उन्हें पलटूराम बताया। लालू यादव ने कहा, मोदी कोई चीज है क्या है। ये आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। कहते हैं कि लोग परिवार के लिए लड़ रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आपकी माता जी का जब देहांत हो गया तो हर हिंदू अपनी मां के शोक में दाल-बाढ़ी छिलवाता है। आप बताओ आपने क्यों नहीं छिलावाया? राम-रहीम के बंदों में, देश में नफरत फैला रहे हैं.


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply