सूरजपुर, 01 मार्च 2024 (घटती-घटना)। जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2024 का आयोजन जिले में 03 मार्च 2024 को किया जा रहा है। जिसमें 03 मार्च 2024 को बूथ पर तथा 04 एवं 05 मार्च 2024 घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग 104660 (एक लाख चार हजार छः सौ साठ) 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी जिसके लिए 728 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2336 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलियो बूथ, रेलवे स्टेशन, हाट बाजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायगे। जिले से उक्त अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कलेक्टर के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला टीकाकरण अधिकारी तथा अन्य अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर विकास खण्डों के ग्रामों हेतु रवाना किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur