सूरजपुर, 01 मार्च 2024 (घटती-घटना)। महाविद्यालय में विज्ञान संकाय और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में चिकित्सा डॉक्टर राजेंद्र कुमार और उनकी टीम द्वारा संचालित किया गया। उक्त शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों में श्रीमती शिवकुमारी स्टाफ नर्स, सुश्री दीप्ति प्रियंका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान व धर्मराज जायसवाल (काउंसलर) तथा अमरदास एवं देवकुमार उपस्थित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते, प्रशासनिक अधिकारी राम कुमार, सहायक प्राध्यापक दिलीप कुमार लकड़ा, प्रयोगशाला तकनीशियन घनश्याम सिंह शांडिल राम प्रसाद नापित व छात्र-छात्राओं सहित कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में मुख्य भूमिका एनएसएस प्रभारी चोलसाय चेरवा, हुलेस मांझी, विज्ञान संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रविशंकर चौहान व प्रयोगशाला तकनीशियन केपी गोस्वामी की रही। चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को ग्लूकोज पिलवाया व स्वल्पाहार कराया गया। साथ ही अन्य 35 छात्राओं ने अपने हीमोग्लोबिन व रक्त समूह की जांच कराई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur