संपदा संचनालय ने बेदखली
का जारी किया नोटिस
भोपाल,01 मार्च 2024 (ए)। मध्य प्रदेश के दो पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। शिवराज सिंह की सरकार में मंत्री रहे दो नेताओं भारत सिंह कुशवाहा और उषा ठाकुर को बंगला खाली करने को लेकर नोटिस दिया गया. हालांकि माननीयों का बंगले को लेकर मोह भंग नहीं हो रहा है। यह नोटिस न्यायालय सक्षम प्राधिकारी मध्य प्रदेश लोक परिषद (बेदखली) अधिनियम भोपाल से जारी किया गया है। भारत सिंह कुशवाहा विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, जबकि उषा ठाकुर महू से विधायक हैं. दोनों वर्तमान में मंत्री नहीं हैं, लेकिन दोनों ने अब तक मंत्रियों वाले बंगले खाली नहीं किए, जिसके लिए वह सक्षम नहीं हैं। अब संपदा संचनालय ने दो पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस थमा दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur