मुंबई,29 फरवरी 2024 (ए)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्रीऔर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई की सांताक्रुज पुलिस स्टेशन ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेश सावंत को नवी मुंबई इलाके से गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur