Breaking News

नई दिल्ली@बाबा रामदेव की कम्पनी पतंजलि को लगा बड़ा झटका

Share


नई दिल्ली,29 फरवरी 2024 (ए)।
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को आज करोड़ों का झटका लगा है। आज सुबह पतंजलि फूड्स के शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जिससे केवल 105 मिनट में रामदेव की कंपनी को करीब 2300 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। दरअसल कल ही सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों के कारण पतंजलि को अवमानना नोटिस जारी किया था।12 बजे के आसपास सेंसेक्स 481.01 अंक या 0.66 प्रतिशत नीचे 72,614.21 पर और निफ्टी 159.40 अंक या 0.72 प्रतिशत नीचे 22,038.90 पर दिख रहा था। लगभग 669 शेयर बढ़े और 2550 शेयर गिरे थे। वहीं, 61 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। पतंजलि फूड्स लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक साल में अच्छी तेजी आई है। पतंजलि फूड्स के शेयर एक साल में 65 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 28 फरवरी 2023 को 925 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 28 फरवरी 2024 को 1536 रुपये पर पहुंच गए हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply