सूरजपुर,28 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस आज महाविद्यालय में विज्ञान व्याख्यान का आयोजन किया गया। विज्ञान व्याख्यान के लिए डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह जीवन विज्ञान संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर द्वारा विद्यार्थियों को डॉ. सी.वी. रमन के द्वारा की गई खोजों के बारे में तथा मानव शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगों से संबंधित बनने वाले विभिन्न प्रोटीन की क्रियाविधि को बताया गया। डॉ.पी. पी. सिंह के द्वारा विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल का भी अवलोकन किया गया उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने तथा अपने क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विज्ञान के द्वारा हल करने के लिए प्रेरित किया। आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस एन दुबे द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़े रहने के लिए सतत प्रयास करते रहने हेतु प्रेरित उद्योधन दिया गया। यह कार्यक्रम छाीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, तथा डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया है। डिपार्टमेंट आफ साइस एड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली द्वारा भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। सीकास्ट के जनरल डायरेक्टर डॉ. एस. एस. बजाज द्वारा तथा साइंटिस्ट सी डॉ. जे. के राय मैडम के द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व के बारे में बताया गया। आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय को सभी विद्यार्थी सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता एवं कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur