रायपुर,27 फरवरी 2024 (ए)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और साय कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी अग्रवाल का आज शाम निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी। उन्हें उपचार के लिए शहर के बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां वे कुछ दिन वेंटिलेटर पर थी। लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर उन्हें वापस निवास स्थान ले आया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बृजमोहन अग्रवाल की माता को दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पूज्यनीय माताजी पिस्तादेवी अग्रवाल जी के देवलोकगमन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। साथ ही प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष, डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहित सभी मंत्रियों और विधायकों ने श्रद्धांजलि दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur